नवजात शिशु को कफ होने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 13:45

बच्चों में कफ की समस्या से छुटकारा : तरल पदार्थ पिलाएं

बच्चों में कफ की समस्या होने पर उन्हें हाइड्रेटेड रखें। पानी शरीर को बीमारी से दूर रखने में मदद करता है और वायुमार्ग को नम और मजबूत बनाता है। अगर बच्चा सही से दूध या पानी या फिर तरल पदार्थ नहीं ले रहा है तो बेहतर होगा कि उसे दो घंटे के अन्तराल में कुछ तरल पदार्थ देते रहे। बच्चों में कफ की समस्या को दूर करने के लिए समय-समय पर लिक्विड देते रहना बहुत जरूरी है। बच्चे की साफ-सफाई के साथ ही उसके खिलौने और बिस्तर को भी साफ-सुथरा रखें। जिससे उसे संक्रमण का खतरा कम रहे।

बच्चों में कफ की समस्या से छुटकारा: शहद का उपयोग

बच्चों में कफ की समस्या को दूर करने के लिए शहद का उपयोग करें। शहद अपने नैचुरल टेस्ट के कारण बच्चों को पसंद आएगा। साथ ही शहद खाने से बच्चे के गले की खराश की समस्या में भी राहत मिलेगी। शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती हैं जो इंफेक्शन की समस्या को दूर करने का काम करती है। अगर बच्चा शहद खा लेता है तो उसे एक चम्मच शहद खिलाएं। अगर बच्चा शहद नहीं ले रहा है तो बेहतर होगा कि उसे पानी में शहद मिलाकर दें। ऐसा करने से कफ की समस्या से राहत मिलेगी। वैसे तो बच्चे अदरक न ही खाएंगे और न ही उसका रस पिएंगे। बेहतर रहेगा कि आधे चम्मच अदरक के रस में शहद मिलाएं और फिर बच्चे को पिला दें। अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण होते हैं। जो सर्दी-जुकाम के साथ-साथ उल्टी और दर्द से राहत भी दिलाता है। ऐसा करने से बच्चे को कफ की समस्या में भी राहत मिलेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info